Full Form and Meaning of RIP in Hindi | RIP का फुलफॉर्म और मतलब

Full Form and Meaning of RIP in Hindi

जब किसी इंसान की मृत्यु होती है तो लोग RIP लिखते हैं।

अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते है तो आपने भी RIP शब्द लिखा होगा या पढ़ा जरूर होगा। क्या आपने कभी सोचा है कि RIP क्या होता है ? इसका फुलफॉर्म और इसका मतलब क्या होता है।

आज हम आपको RIP का फुलफॉर्म और इसका मतलब बताने वाले हैं। RIP शब्द का इस्तेमाल क्यों किया जाता है ये भी बताने वाले हैं।

Full Form and Meaning of RIP

RIP एक संक्षिप्त शब्द (Abbreviated Word) है जिसका फुलफॉर्म Rest in Peace होता हैं।

RIP शब्द को बोलने या लिखने का तात्पर्य मरे हुए इंसान की आत्मा को शांति पहुंचाना होता है। इसके माध्यम से व्यक्ति ईश्वर से प्रार्थना करता है कि मृत व्यक्ति की आत्मा को शान्ति प्रदान करें।

आज इंटरनेट के दौर में लोग सोशल मीडिया पे मृत व्यक्ति के आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए RIP लिखते हैं।

RIP शब्द की उत्पत्ति (Origin of the word RIP)

RIP यानि Rest in Peace शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के वाक्यांश Requiescat in Pace से हुई हैं। Requiescat in Pace का अर्थ होता है - May he or she rest in peace.

जब इसाई धर्म में कोई मर जाता है तो उसे दफनाया जाता है और उसकी कब्र पर Rest In Peace लिख दिया जाता है। इसप्रकार से RIP शब्द के इस्तेमाल का प्रचलन शुरू हुआ।

हिंदी में RIP का मतलब (Meaning of RIP in Hindi)

RIP यानि Rest in Peace का हिंदी में शाब्दिक अर्थ होता है - शांति में आराम करो।

जिसप्रकार हम हिंदी में किसी मृत व्यक्ति के लिए प्रार्थना करते हुए कहते या लिखते है कि ईश्वर उसकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें। ठीक उसी प्रकार से अंग्रेजी में मृतक व्यक्ति के लिए May her or his soul rest in peace कहा या लिखा जाता हैं।

इसप्रकार RIP का हिंदी में मतलब मृत व्यक्ति के आत्मा की शांति से हैं।

RIP शब्द का इस्तेमाल क्यों किया जाता हैं ? (Use of RIP)

RIP एक संवेदनशील शब्द है जिसका उपयोग किसी के मृत्यु पे संवेदना व्यक्त करने और उसकी आत्मा की शांति के लिए कामना करने के लिए किया जाता है।

जब सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति के मृत्यु की खबर से सम्बंधित पोस्ट की जाती है तो लोग उस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में RIP कमेंट करते है। RIP लिखने का मतलब होता है Rest in Peace. इसके द्वारा लोग ईश्वर से मृतक के आत्मा की शांति के प्रार्थना करते हैं।

चूँकि आज के सोशल मीडिया के दौर में लोग short forms का प्रयोग ज्यादा करते हैं इसीलिए लोग Rest in Peace की बजाय RIP लिखते हैं।

Some other Full Forms of RIP

इसके अलावा भी RIP के कई और फुलफॉर्म होते है। अलग-अलग क्षेत्रों में लोग RIP का प्रयोग अलग अर्थ में करते हैं। जैसे कहीं RIP का फुलफॉर्म Return If Possible भी होता है। ऐसे ही RIP का एक मतलब Regular Investment Plan भी होता है। 

नीचे RIP के कुछ और भी फुलफॉर्म दिए गए है -

  • Return If Possible
  • Research in Progress
  • Recovery Is Possible
  • Retirement Income Plan
  • Read in Private
  • Request in Process
  • Rate Image Processor
  • Rapid Install Package

उम्मीद है आपको RIP का फुलफॉर्म और मतलब अच्छी तरह से पता चल गया होगा।

LEAVE YOUR VALUABLE COMMENT

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post