पालतू जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में | Pet Animals name in Hindi and English

Pet Animals name in Hindi and English

Pet Animals name in Hindi and English: अगर आप पालतू जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में जानना चाहते है तो आज हम आपको आपको सभी Pet Animals (Domestic Animals) के name हिंदी और English में बताने वाले हैं।

अगर आप अंग्रेजी सीख रहे है या आप अपने बच्चे को पालतू जानवरो के नाम English में सीखाना चाहते है तो यह पोस्ट आपके लिए महत्वपूर्ण हैं।

मोटे-मोटे तौर पर जानवर दो प्रकार के होते हैं - पहला पालतू जानवर और दूसरा जंगली जानवर

पालतू जानवर उन जानवरों को कहा जाता हैं जिसे किसी खास उद्देश्य के लिए मनुष्यों द्वारा पाला जाता हैं। जैसे - गाय, भैंस, कुत्ता, बिल्ली इत्यादि।

पालतू जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में नीचे दी गई हैं।

List of Pet Animals name in Hindi and English

  • Dog (डॉग) - कुत्ता
  • Cat (कैट) - बिल्ली
  • Cow (काऊ) - गाय
  • Goat (गोट) - बकरी
  • Buffalo (बफैलो) - भैंस
  • Donkey (डंकी) - गधा
  • Ass (ऐस) - गधा
  • Horse (हॉर्स) - घोड़ा
  • Mare (मेयर) - घोड़ी
  • Rabbit (रैबिट) - खरगोश
  • Hare (हेयर) - खरहा
  • Camel (कैमल) - ऊंट
  • Elephant (एलीफैंट) - हाथी
  • Squirrel (स्क्वीरेल) - गिलहरी
  • Sheep (शीप) - भेड़
  • Pig (पिग) - सूअर
  • Ox (ऑक्स) - बैल
  • Duck (डक) - बत्तख
  • Cock (कॉक) - मुर्गा
  • Hen (हेन) - मुर्गी
  • Mule (म्युल) - खच्चर
  • Bull (बुल) - साँढ़
  • Monkey (मंकी) - बंदर
  • Rat (रैट) - चूहा
  • Tortoise (टॉर्टोइज) - कछुआ
  • Yak (याक) - याक

बच्चों को पालतू जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में सीखाना क्यों जरूरी है?

बच्चों को पालतू जानवरों के बारे में बताना चाहिए। पालतू जानवरों का हमारे जीवन में काफी महत्त्व हैं। बच्चों को पशुओं के बारे बताया जाना चाहिए ताकि वो प्रकृति या अपने आस-पास के चीजों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जान सकें।

English सीखने व जानने के लिए Pet Animals (Domestic Animals) के name को English में जानना जरूरी हैं।

अक्सर बच्चों को होम वर्क में 5 Pet Animals name या 10 Pet Animals name लिखने को दिया जाता हैं। इसलिए भी यह पोस्ट अभिभावकों के लिए उपयोगी हैं।

About Some Pet Animals

1. कुत्ता (Dog)

कुत्ता एक वफादार पालतू पशु हैं। कुत्ता मनुष्यों का तब से साथी है जब से सभ्यता का आरंभ माना जाता है। इसके चार पैर, दो कान, दो आंखें, एक पूंछ, एक मुंह और एक नाक होती है। एक कुत्ते में सुंघने की मजबूत शक्ति होती है।

2. गाय (Cow)

गाय एक पालतू पशु है जिसे भारत में माता तुल्य माना जाता है और 'गौ-माता' के रूप में पूजा जाता है। गाय से दूध प्राप्त होता है। गाय से मिलने वाला दूध छोटे बच्चों और मरीज़ो के स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होता है। गाय के चार पैर, दो सिंग, दो कान और एक लंबी पूंछ होती है।

3. भैंस (Buffalo)

भैंस एक दुधारु पालतू पशु हैं। भैंस को एक पूंछ, दो कान, चार पैर, दो आंखे और दो सींग होते हैं। इसे मुख्य रूप से दूध के लिए पाला जाता हैं। भैंस का दूध बड़ा ही गुणकारी होता है जिसमें कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं और गाय के दूध की अपेक्षा अधिक गाढ़ा होता है।

4. बैल (Ox)

बैल एक पालतू पशु है जिसे मुख्यतः किसानो द्वारा पाला जाता हैं। बैलों को खेत की जुताई के लिए पाला जाता हैं। यह ग्रामीण क्षेत्रों में पाला जाने वाला एक पशु हैं। इसकी दो आँख, दो कान, चार पैर और एक पूँछ होती हैं।

5. घोड़ा (Horse)

घोड़ा अपनी तेज गति और फुर्ती के लिए जाना जाता है। प्राचीन समय मे घोड़ा आवाजाही और यातायात का मुख्य साधन था। दूरस्थ जगहों पर आने जाने के लिए घोड़े की सवारी की जाती थी। घोड़े पूरी दुनिया में पाए जाते हैं। ये कई रंग और नस्ल के होते हैं।

6. बकरी (Goat)

बकरी एक पालतू पशु है, जिसे दूध तथा मांस के लिये पाला जाता है। यह बहुत कम मात्रा में दूध देती है दूध जो पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। बकरी घास खाती हैं। बकरी के शरीर पर बहुत बाल होते हैं। कुछ किस्म की बकरियों से ऊन प्राप्त होता हैं।

7. खरगोश (Rabbit)

खरगोश बहुत ही सुंदर और प्यारा जानवर है। यह अपनी चंचलता और सुंदरता के कारण काफी मनमोहक होता हैं। वैसे तो खरगोश जंगल में रहते है लेकिन लोग इसे पालते भी हैं। खरगोश सफेद, काले, भूरे रंग के होते है। इसके पूरे शरीर पर छोटे-छोटे मुलायम बाल होते है।

8. गधा (Donkey)

गधा एक पालतू पशु है जिससे वजन ढ़ोने का काम लिया जाता है। टेढ़े -मेढ़े रास्तों पर सवारी ले जाने के लिए गधा को उपयोग में लाया जाता है। गधे को संसार में मूर्खता का प्रतीक माना जाता है। गधा एक शाकाहारी जानवर है जो केवल घास फूस ही खाता है।

9. बिल्ली (Cat)

बिल्ली एक मध्यम आकार की पालतू जानवर है। लोग इसे बड़े ही शौक से पालते है क्योंकि यह बहुत ही प्यारा होता हैं। ये सर्वाहारी होते है इसलिए दूध, मांस, चूहे, रोटी इत्यादि खा लेती है। बिल्ली तेज गति से दौड़ सकती है और छलांग भी लगा सकती है। यह बाघ जैसी दिखती हैं। इसकी आँखे रात में चमकती हैं।

10. ऊँट (Camel)

ऊँट को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता हैं क्योंकि उनका उपयोग रेगिस्तान में वस्तुओं को लाने और ले जाने के लिए किया जाता है। ऊंट बिना पानी पिये कई दिनों तक  जिंदा रह सकता है। इसे मरुस्थलीय क्षेत्रों में यातायात के लिए पाला जाता हैं।

उम्मीद है आप पालतू जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में (Pet Animals name in Hindi and English) जान गए होंगे।

LEAVE YOUR VALUABLE COMMENT

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post