१ से १०० तक हिन्दी में गिनती - Number Counting in Hindi 1 to 100

Hindi me ginti - Number Counting in Hindi 1 to 100

हिंदी गिनती (Counting in Hindi) सीखें - हम सभी को हिंदी गिनती जाननी चाहिए। अक्सर कई लोगो को Hindi me ginti नही आती हैं जिसकी वजह से उन्हें कई बार दिक्कत आती है। इसलिए आज हम आपको हिंदी में गिनती बताने वाले हैं। इस पोस्ट को पढ़कर आप १ से १०० तक हिंदी गिनती और उससे भी बड़ी संख्याओं को जान जाएंगे।

अगर आपक एक अभिभावक है और अपने बच्चो को Hindi me ginti सिखाना चाहते है तो Number Counting in Hindi from 1 to 100 आपके लिए बहुत उपयोगी हैं।

1 से 100 तक हिंदी गिनती (Number Counting in Hindi)

0 - ० - शून्य - Zero
1 - - एक - One
2 - २ - दो - Two
3 - - तीन - Three
4 - - चार - Four
5 - - पाँच - Five
6 - - छः - Six
7 - - सात - Seven
8 - - आठ - Eight
9 - - नौ - Nine
10 - १० - दस - Ten

11 - ११ - ग्यारह - Eleven
12 - १२ - बारह - Twelve
13 - १३ - तेरह - Thirteen
14 - १४ - चौदह - Fourteen
15 - १५ - पन्द्रह - Fifteen
16 - १६ - सोलह - Sixteen
17 - १७ - सत्रह - Seventeen
18 - १८ - अठारह - Eighteen
19 - १९ - उन्नीस - Nineteen
20 - २० - बीस - Twenty

21 - २१ - इक्कीस - Twenty-one
22 - २२ - बाईस - Twenty-two
23 - २३ - तेईस - Twenty-three
24 - २४ - चौबीस - Twenty-four
25 - २५ - पच्चीस - Twenty-five
26 - २६ - छब्बीस - Twenty-six
27 - २७ - सत्ताईस - Twenty-seven
28 - २८ - अट्ठाईस - Twenty-eight
29 - २९ - उन्तीस - Twenty-nine
30 - ३० - तीस - Thirty

31 - ३१ - इकतीस - Thirty-one
32 - ३२ - बत्तीस - Thirty-two
33 - ३३ - तैंतीस - Thirty-three
34 - ३४ - चौंतीस - Thirty-four
35 - ३५ - पैंतीस - Thirty-five
36 - ३६ - छत्तीस - Thirty-six
37 - ३७ - सैंतीस - Thirty-seven
38 - ३८ - अढ़तीस - Thirty-eight
39 - ३९ - उनतालीस - Thirty-nine
40 - ४० - चालीस - Forty

41 - ४१ - इकतालीस - Forty-one
42 - ४२ - बयालीस - Forty-two
43 - ४३ - तैंतालीस - Forty-three
44 - ४४ - चवालीस - Forty-four
45 - ४५ - पैंतालीस - Forty-five
46 - ४६ - छियालीस - Forty-six
47 - ४७ - सैंतालीस - Forty-seven
48 - ४८ - अड़तालीस - Forty-eight
49 - ४९ - उन्चास - Forty-nine
50 - ५० - पचास - Fifty

51 - ५१ - इक्यावन - Fifty-one
52 - ५२ - बावन - Fifty-two
53 - ५३ - तिरपन - Fifty-three
54 - ५४ - चौवन - Fifty-four
55 - ५५ - पचपन - Fifty-five
56 - ५६ - छप्पन - Fifty-six
57 - ५७ - सत्तावन - Fifty-seven
58 - ५८ - अट्ठावन - Fifty-eight
59 - ५९ - उनसठ - Fifty-nine
60 - ६० - साठ - Sixty

61 - ६१ - इकसठ - Sixty-one
62 - ६२ - बासठ - Sixty-two
63 - ६३ - तिरसठ - Sixty-three
64 - ६४ - चौंसठ - Sixty-four
65 - ६५ - पैंसठ - Sixty-five
66 - ६६ - छियासठ - Sixty-six
67 - ६७ - सड़सठ - Sixty-seven
68 - ६८ - अड़सठ - Sixty-eight
69 - ६९ - उनहत्तर - Sixty-nine
70 - ७० - सत्तर - Seventy

71 - ७१ - इकहत्तर - Seventy-one
72 - ७२ - बहत्तर - Seventy-two
73 - ७३ - तिहत्तर - Seventy-three
74 - ७४ - चौहत्तर - Seventy-four
75 - ७५ - पचहत्तर - Seventy-five
76 - ७६ - छिहत्तर - Seventy-six
77 - ७७ - सतहत्तर - Seventy-seven
78 - ७८ - अठहत्तर - Seventy-eight
79 - ७९ - उन्यासी - Seventy-nine
80 - ८० - अस्सी - Eighty

81 - ८१ - इक्यासी - Eighty-one
82 - ८२ - बयासी - Eighty-two
83 - ८३ - तिरासी - Eighty-three
84 - ८४ - चौरासी - Eighty-four
85 - ८५ - पचासी - Eighty-five
86 - ८६ - छियासी - Eighty-six
87 - ८७ - सत्तासी - Eighty-seven
88 - ८८ - अट्ठासी - Eighty-eight
89 - ८९ - नवासी - Eighty-nine
90 - ९० - नब्बे - Ninety

91 - ९१ - इक्यानवे - Ninety-one
92 - ९२ - बानवे - Ninety-two
93 - ९३ - तिरानवे - Ninety-three
94 - ९४ - चौरानवे - Ninety-four
95 - ९५ - पंचानवे - Ninety-five
96 - ९६ - छियानवे - Ninety-six
97 - ९७ - सत्तानवे - Ninety-seven
98 - ९८ अट्ठानवे - Ninety-eight
99 - ९९ - निन्यानवे - Ninety-nine
100 - १०० - सौ - One-hundred

100 से बड़ी संख्याएँ हिन्दी में

१००० - एक हजार (One Thousand)
१०००० - दस हजार (Ten Thousand)
१००००० - एक लाख (One Lac)
१०००००० - दस लाख (One Million)
१००००००० - एक करोड़ (One Crore)
१०००००००० - दस करोड़ (Ten Crore)
१००००००००० - एक अरब (One Billion)

Hindi me Ginti जानना या सीखना जरूरी क्यों है ?

हम जिस देश में रहते है उस देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। इसलिए हमें hindi me ginti सीखनी चाहिए और बच्चों को भी hindi ginti सीखाना चाहिए। बच्चो के समुचित विकास के लिए मातृभाषा में जानकारी होना अनिवार्य होता है।

गिनती गणित की आधारशिला मानी जाती है। बच्चो को प्रारम्भ में ही गिनती सीखनी चाहिए। गिनती को सिखाने से बच्चो में गणित की समझ बढ़ती है। सिर्फ शैक्षिक ज्ञान ही नहीं व्यावहारिक ज्ञान के लिए भी Number Counting जरूरी है।

हिंदी गिनती: संख्याओं को शब्दों में लिखना

हिंदी में संख्याओं को शब्दों में निम्न प्रकार से लिखा जाता है।

10 - १० - दस

20 - २० - बीस

135 - १३५ - एक सौ पैंतीस

786 - ७८६ - सात सौ छियासी

1523 - १५२३ - एक हजार पाँच सौ तेईस

12356 - १२३५६ - बारह हजार तीन सौ छप्पन

523698 - ५२३६९८ - पाँच लाख तेईस हजार छः सौ अट्ठानवे

Some Important terms used in Hindi Counting

Hindi Counting में आधा कितना होता है ?
1/2 को आधा कहा जाता है। आधा का मतलब Half होता है।

सवा कितना होता है ?
एक चौथाई अधिक को सवा कहा जाता है। उदाहरण के लिए- सवा तीन का अर्थ होता है - 3.25

पौने या पौना कितना होता है ?
एक चौथाई कम यानि 1/4 कम को पौने कहा जाता है। उदहारण के लिए- पौने दो का मतलब है- 1.75

Hindi Ginti में डेढ़ कितना होता है ?
1.5 को हिंदी में डेढ़ कहा जाता है।

Hindi Ginti में ढाई कितना होता है ?
2.5 को हिंदी में ढ़ाई कहा जाता है।

आपके लिए: 1 से 100 तक रोमन नंबर गिनती (Roman Numerals)

उम्मीद हैं अब आप १ से १०० तक और उससे भी बड़ी संख्याओं की हिंदी गिनती (Number Counting in Hindi) अच्छी तरह से सीख गए होंगे।

Previous Post Next Post