1 से 100 तक रोमन संख्या की गिनती | Roman Numerals from 1 to 100

रोमन नंबर गिनती (Roman numerals)

रोमन नंबर गिनती (Roman Numerals): अगर आप रोमन नंबर जानना चाहते है तो आज हम आपको रोमन गिनती के बारे में बताने वाले हैं।

अगर आप अभिभावक हैं और अपने बच्चे को रोमन गिनती सीखाना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए काफी उपयोगी हैं। बच्चों को स्कूलों में Roman Numerals सिखाया जाता हैं।

किसी भी संख्या को रोमन अंक में सात अलग-अलग अक्षरों का उपयोग करके लिखे जाते हैं - I, V, X, L, C, D और M.

1 के लिए I, 5 के लिए V, 10 के लिए X, 50 के लिए L, 100 के लिए C, 500 के लिए D और 1000 के लिए M लिखा जाता हैं।

roman numerals chart

इन्हीं सात अक्षरों का इस्तेमाल करके किसी भी संख्या को Roman Numeral में लिखा जाता हैं। किसी नंबर को लिखने के लिए इन अक्षरों को Repeat किया जाता हैं। किसी भी अक्षर को लगातार अधिकतम तीन बार लिखा जा सकता हैं।

नीचे 1 से 100 तक संख्याओं को रोमन अंको (Roman Numerals from 1 to 100) में दिया गया हैं जिससे आप संख्याओं को रोमन में लिखना सीख सकते हैं।

1 से 100 तक रोमन नंबर गिनती (Roman Numerals)

1 - I - एक - One

2 - II - दो - Two

3 - III - तीन - Three

4 - IV - चार - Four

5 - V - पाँच - Five

6 - VI - छः - Six

7 - VII - सात - Seven

8 - VIII - आठ - Eight

9 - IX - नौ - Nine

10 - X - दस - Ten


11 - XI - ग्यारह - Eleven

12 - XII - बारह - Twelve

13 - XIII - तेरह - Thirteen

14 - XIV - चौदह - Fourteen

15 - XV - पन्द्रह - Fifteen

16 - XVI - सोलह - Sixteen

17 - XVII - सत्रह - Seventeen

18 - XVIII - अठारह - Eighteen

19 - XIX - उन्नीस - Nineteen

20 - XX - बीस - Twenty


21 - XXI - इक्कीस - Twenty-one

22 - XXII - बाईस - Twenty-two

23 - XXIII - तेईस - Twenty-three

24 - XXIV - चौबीस - Twenty-four

25 - XXV - पच्चीस - Twenty-five

26 - XXVI - छब्बीस - Twenty-six

27 - XXVII - सत्ताईस - Twenty-seven

28 - XXVIII - अट्ठाईस - Twenty-eight

29 - XXIX - उन्तीस - Twenty-nine

30 - XXX - तीस - Thirty


31 - XXXI - इकतीस - Thirty-one

32 - XXXII - बत्तीस - Thirty-two

33 - XXXIII - तैंतीस - Thirty-three

34 - XXXIV - चौंतीस - Thirty-four

35 - XXXV - पैंतीस - Thirty-five

36 - XXXVI - छत्तीस - Thirty-six

37 - XXXVII - सैंतीस - Thirty-seven

38 - XXXVIII - अढ़तीस - Thirty-eight

39 - XXXIX - उनतालीस - Thirty-nine

40 - XL - चालीस - Forty


41 - XLI - इकतालीस - Forty-one

42 - XLII - बयालीस - Forty-two

43 - XLIII - तैंतालीस - Forty-three

44 - XLIV - चवालीस - Forty-four

45 - XLV - पैंतालीस - Forty-five

46 - XLVI - छियालीस - Forty-six

47 - XLVII - सैंतालीस - Forty-seven

48 - XLVIII - अड़तालीस - Forty-eight

49 - XLIX - उन्चास - Forty-nine

50 - L - पचास - Fifty


51 - LI - इक्यावन - Fifty-one

52 - LII - बावन - Fifty-two

53 - LIII - तिरपन - Fifty-three

54 - LIV - चौवन - Fifty-four

55 - LV - पचपन - Fifty-five

56 - LVI - छप्पन - Fifty-six

57 - LVII - सत्तावन - Fifty-seven

58 - LVIII - अट्ठावन - Fifty-eight

59 - LIX - उनसठ - Fifty-nine

60 - LX - साठ - Sixty


61 - LXI - इकसठ - Sixty-one

62 - LXII - बासठ - Sixty-two

63 - LXIII - तिरसठ - Sixty-three

64 - LXIV - चौंसठ - Sixty-four

65 - LXV - पैंसठ - Sixty-five

66 - LXVI - छियासठ - Sixty-six

67 - LXVII - सड़सठ - Sixty-seven

68 - LXVIII - अड़सठ - Sixty-eight

69 - LXIX - उनहत्तर - Sixty-nine

70 - LXX - सत्तर - Seventy


71 - LXXI - इकहत्तर - Seventy-one

72 - LXXII - बहत्तर - Seventy-two

73 - LXXIII - तिहत्तर - Seventy-three

74 - LXXIV - चौहत्तर - Seventy-four

75 - LXXV - पचहत्तर - Seventy-five

76 - LXXVI - छिहत्तर - Seventy-six

77 - LXXVII - सतहत्तर - Seventy-seven

78 - LXXVIII - अठहत्तर - Seventy-eight

79 - LXXIX - उन्यासी - Seventy-nine

80 - LXXX - अस्सी - Eighty


81 - LXXXI - इक्यासी - Eighty-one

82 - LXXXII - बयासी - Eighty-two

83 - LXXXIII - तिरासी - Eighty-three

84 - LXXXIV - चौरासी - Eighty-four

85 - LXXXV - पचासी - Eighty-five

86 - LXXXVI - छियासी - Eighty-six

87 - LXXXVII - सत्तासी - Eighty-seven

88 - LXXXVIII - अट्ठासी - Eighty-eight

89 - LXXXIX - नवासी - Eighty-nine

90 - XC - नब्बे - Ninety


91 - XCI - इक्यानवे - Ninety-one

92 - XCII - बानवे - Ninety-two

93 - XCIII - तिरानवे - Ninety-three

94 - XCIV - चौरानवे - Ninety-four

95 - XCV - पंचानवे - Ninety-five

96 - XCVI - छियानवे - Ninety-six

97 - XCVII - सत्तानवे - Ninety-seven

98 - XCVIII अट्ठानवे - Ninety-eight

99 - XCIX - निन्यानवे - Ninety-nine

100 - C - सौ - One-hundred

100 से बड़ी संख्याएँ रोमन में

200 - CC - दो सौ - Two hundred

300 - CCC - तीन सौ - Three hundred

400 - CD - चार सौ - Four hundred

500 - D - पाँच सौ - Five hundred

600 - DC - छः सौ - Six hundred

700 - DCC - सात सौ - Seven hundred

800 - DCCC - आठ सौ - Eight hundred

900 - CM नौ सौ - Nine hundred

1000 - M - एक हजार - One thousand

1100 - MC - एक हजार एक सौ - One thousand and one hundred

1500- MD - एक हजार पाँच सौ - One thousand and five hundred

2000 - MM - दो हजार - Two hundred

3000- MMM - तीन हजार - Three thousand

3999 सबसे बड़ी रोमन अंक है जिसको रोमन अंक में लिख सकते हैं - MMMCMXCIX

बड़ी संख्या को रोमन अंक में कैसे लिखा जाता है?

बड़ी संख्याओं को लिखने के लिए रोमन अंक के ऊपर एक लकीर (Bar) का इस्तेमाल किया जाता हैं। रोमन संख्या प्रणाली में किसी संख्या के ऊपर एक लकीर (BAR) लगा देने से उस संख्या का मान 1 हजार गुना बढ़ जाता है। जैसे -

बड़ी संख्याएँ रोमन अंक में

रोमन अंक प्रणाली में 0 (शून्य) कैसे लिखेंगे ?

जैसा कि आपने देखा कि 0 को रोमन भाषा में कहीं भी नहीं लिखा जाता है।

888 को रोमन नंबर में कैसे लिखें ?

888 को रोमन अंक में लिखने के लिए इसे विस्तारित करें।

888 = 500+300+(50+30)+8 = D+CCC+LXXX+VIII = DCCCLXXXVIII

इसी प्रकार से हम किसी संख्या को Roman Numerals में लिख सकते हैं।

उम्मीद हैं आप 1 से 100 तक रोमन में गिनती जान गए होंगे।

आपके लिए: १ से १०० तक हिंदी में गिनती

LEAVE YOUR VALUABLE COMMENT

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post