BMW Full form: BMW का फुलफॉर्म क्या होता है ?

BMW का फुलफॉर्म क्या होता है ? Full form of BMW

आपने BMW का नाम अवश्य सुना होगा। BMW दुनियाभर में Luxury कार बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी है।

क्या आपको इसके नाम का फुलफॉर्म पता है ? अगर आप इसका फुलफॉर्म नहीं जानते है तो आज हम आपको BMW का फुलफॉर्म और इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने वाले है जो आपको अवश्य जाननी चाहिए।

BMW का फुलफॉर्म (Full form of BMW)

BMW का फुल फॉर्म Bayerische Motoren Werke है जिसका English में अनुवाद Bavarian Motor Works हैं। जर्मनी के बावरिया नामक स्थान पर इसकी स्थापना हुई थी जिसके कारण इसका नाम जर्मन में Bayerische Motoren Werke रखा गया।

BMW का जर्मनी भाषा में पुराना नाम Rapp Motorenwerke था जिसे बाद में बदलकर Bayerische Motoren Werke रखा गया।

BMW का इतिहास बहुत पुराना है। हवाई जहाज का इंजन बनाने से शुरू हुई कंपनी आज प्रीमियम और लग्जरी कार बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी बन गई है। चलिए जानते है BMW कंपनी के बारे में कुछ ऐसी बातें जो बहुत ही कम लोग जानते होंगे।

BMW के बारे में (About BMW in Hindi)

BMW कंपनी की स्थापना 1916 में फ्रांज जोसेफ पोप द्वारा की गई थी। इस कंपनी की शुरुआत हवाई जहाज के इंजन बनाने वाली कंपनी के तौर पर हुई थी। यह शुरुआत में हवाई जहाज का इंजन का निर्माण करती थी जो उस समय में जर्मन वायु सेना द्वारा उपयोग किया जाता था।

प्रथम विश्व युद्ध के बाद 1918 में, कंपनी को विमान इंजन के उत्पादन को रोकने के लिए मजबूर किया गया।  इसलिए 1923 में इसने मोटरसाइकिल बनाना शुरू किया था।

1929 में, कंपनी ने फहरेज़ुगफैब्रिक एसेनच फैक्ट्री (Fahrzeugfabrik Eisenach factory) का अधिग्रहण करने के बाद ऑटोमोबाइल Production के लिए स्विच किया। BMW द्वारा निर्मित पहली कार का नाम "डिक्सी" था।

BMW का Headquarter जर्मनी के Munich शहर में स्थित है। आज इस कंपनी में लाखों कर्मचारी काम करते है।

इसके लोगो का डिजाईन BMW के Four-cylinder इंजन की तरह प्रतीत होता है।

Rolls-Royce Motor Cars की parent company भी BMW ही है।

अपने luxury अंदाज़ के लिए BMW को “German Big 3” में रखा गया है। अन्य दो Mercedes-benz और Audi है।

आज BMW अपनी कार की डिज़ाइन और गुणवत्ता के कारण पूरे विश्व में लोकप्रिय है। हर संपन्न व्यक्ति BMW कार में चलना पसंद करता हैं।

उम्मीद है आपको इस पोस्ट को पढ़कर BMW का फुलफॉर्म और इसके बारे में कुछ रोचक जानकारी प्राप्त हुई होगी।

LEAVE YOUR VALUABLE COMMENT

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post