Name of days in Hindi and English - आज हम आपको सप्ताह के सभी सात दिनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में बताने वाले हैं।

सप्ताह में सात दिन होते है। छोटे बच्चों को दिनों के नाम सीखाना बहुत जरूरी हैं। जब बच्चे स्कूल जाना प्रारम्भ करते है तो उन्हें स्कूल में भी दिनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में सिखाए जाते है।
समय का वर्ष, महीना, सप्ताह, दिन व घंटो में वर्गीकरण को समझने के उद्देश्य से बच्चों को दिनों के नाम और दिनों की संख्या को सीखाना आवश्यक है। इसलिए आज हम आपको सप्ताह के दिनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में बताने वाले है।
हमने सप्ताह के दिनों के नाम सीखाने के लिए दिनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में एक सरल और संक्षिप्त तरीके से पेश किया है। इस लेख में दिनों के नाम के अलावा उनका उच्चारण भी बताया गया है।
दिनों के नाम हिंदी में
एक सप्ताह में सात दिन होते है। इन सातों दिनों को अलग-अलग नाम से भी जाना जाता है। हिंदी में ये निम्नलिखित नामों से पुकारे जाते है-
- रविवार या इतवार
- सोमवार
- मंगलवार
- बुधवार
- बृहस्पतिवार अथवा गुरुवार अथवा वीरवार
- शुक्रवार
- शनिवार या शनिचर
दिनों के नाम अंग्रेजी में
अंग्रेजी में दिनों के नाम निम्नलिखित हैं-
- Sunday
- Monday
- Tuesday
- Wednesday
- Thursday
- Friday
- Saturday
दिनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में
नीचे दिनों के हिंदी नाम और अंग्रेजी में उस दिन का नाम दिया गया है-
1 - रविवार - Sunday
2 - सोमवार - Monday
3 - मंगलवार - Tuesday
4 - बुधवार - Wednesday
5 - बृहस्पतिवार - Thursday
6 - शुक्रवार - Friday
7 - शनिवार - Saturday
दिनों के नाम और उनका उच्चारण
नीचे दिनों के नाम हिंदी में और अंग्रेजी में उनका उच्चारण दिया गया है-
1 - रविवार - Sunday - suhn·day (सन्डे)
2 - सोमवार - Monday - muhn·day (मंडे)
3 - मंगलवार - Tuesday - TYOOZ·day (ट्यूज़डे)
4 - बुधवार - Wednesday - wenz·day (वेन्सडे)
5 - बृहस्पतिवार - Thursday - thurz·day (थर्सडे)
6 - शुक्रवार - Friday - frai·day (फ्राइडे)
7 - शनिवार - Saturday - sa·tr·day (सैटरडे)
दिनों से जुड़े कुछ अन्य शब्द हिंदी और अंग्रेजी में
Today - आज
Day - दिन
Tomorrow - आने वाला कल
Yesterday - बीता हुआ कल
Day after tomorrow - परसों
Tonight - आज रात
Yesterday Night - बीती हुई कल रात
Tomorrow Night - आने वाली कल की रात
Someday - किसी दिन
One day - एक दिन
Everyday - प्रतिदिन
Daily - दैनिक
Week - सप्ताह
Month - महीना
दिन से सम्बंधित रोज इस्तेमाल होने वाले English Sentence
आज मंगलवार हैं।
- Today is Tuesday.
कल सोमवार था।
- Yesterday was Monday.
परसों गुरुवार हैं।
- Day after tomorrow is Thursday.
कल बुधवार हैं।
- Tomorrow is Wednesday.
सप्ताह के दिनों के नाम कैसे रखे गये है ?
हिंदी में दिनों के नाम हिन्दू देवताओं और ग्रहों के नाम पर रखा गया है। भारतीय संस्कृति में देवी-देवताओं और धार्मिक ग्रंथो का काफी महत्त्व है। सप्ताह के सभी दिनों को ग्रह-नक्षत्रों और देवताओ से जोड़कर देखा जाता हैं।
ग्रहों के अनुसार दिनों के नाम
रविवार (Sunday)
रविवार सप्ताह का पहला दिन होता है। रविवार दिन का नाम भगवान सूर्य के नाम पर पड़ा है।
सोमवार (Monday)
सोमवार सप्ताह का दूसरा दिन होता है। इस दिन का नाम चंद्रमा के नाम पर रखा गया है। 'सोम' का अर्थ चन्द्रमा होता है।
मंगलवार (Tuesday)
मंगलवार सप्ताह का तीसरा दिन होता है। इस दिन का नाम मंगल ग्रह के नाम पर रखा गया है।
बुधवार (Wednesday)
बुधवार सप्ताह का चौथा दिन होता है। इस दिन का नाम बुध ग्रह के नाम पर रखा गया है।
बृहस्पतिवार (Thursday)
बृहस्पतिवार सप्ताह का पांचवा दिन होता है। इस दिन का नाम बृहस्पति ग्रह के नाम पर रखा गया है।
शुक्रवार (Friday)
शुक्रवार सप्ताह का छठा दिन होता है। इस ग्रह का नाम शुक्र ग्रह के नाम पर रखा गया है।
शनिवार (Saturday)
शनिवार सप्ताह का सातवाँ दिन होता है। इस दिन का नाम शनि ग्रह के नाम पर रखा गया है।
इसी प्रकार अंग्रेजी में दिनों के नाम रोमन देवताओं के नाम पर रखे गए हैं।
दिनों के नाम हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में
1 - रविवार - Sunday - रविवासरः,भानुवासरः
2 - सोमवार - Monday - सोमवासरः, इंदुवासरः
3 - मंगलवार - Tuesday - मंडलवासरः, भौमवसरः
4 - बुधवार - Wednesday - बुधवासरः, सौम्यवासरः
5 - गुरुवार - Thursday - गुरुवासरः,बृहस्पतिवासर:
6 - शुक्रवार - Friday - शुक्रवासरः, भृगुवासर:
7 - शनिवार - Saturday - शनिवासरः, स्थिरवासर:
Weekends
शनिवार और रविवार के दिन को weekend कहा जाता है।
बच्चों को दिनों के नाम जानना क्यों जरूरी है ?
सप्ताह के दिन हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवधारणा है जिसका ज्ञान होना अनिवार्य है। समय को मापने के लिए वर्ष, महीने, सप्ताह और दिन में मापा जाता है। वैसे तो दिनों के नाम हम सभी जानते है। हम बचपन में ही स्कूल में दिनों के नाम सीख जाते है। लेकिन फिर भी कभी-कभी हम इसे भूल जाते है। बच्चो को दिनों के नाम जानना आवश्यक है। बच्चो को Name of days in Hindi and English सीखाना जरूरी है।
उम्मीद है अब सप्ताह के सभी दिनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में जान गए होंगे।
Comments
Post a Comment
LEAVE YOUR VALUABLE COMMENT