जंगली जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में | Wild Animals name in Hindi and English

Wild animals name in Hindi and English

Wild animals name in Hindi and English: अगर आप जंगली जानवरों के नाम अंग्रेजी में जानना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए सभी जंगली जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में लेकर आए हैं।

अगर आप English सीख रहे है या एक अभिभावक है और अपने बच्चे को जंगली जानवरों के नाम को English में सीखाना चाहते हैं तो Wild Animals name को English में जानना आपके लिए बहुत जरूरी हैं। अक्सर बच्चों को Homework में Five Wild Animals name या ten Wild Animals name लिखने को दिया जाता हैं। आपको इस पोस्ट में सभी जंगली जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में मिलेंगे।

जानवर सामान्यतः दो प्रकार के होते है - पालतू जानवर (Pet Animal) और जंगली जानवर (Wild Animal)

जिन जानवरों को मनुष्यों द्वारा पाला जाता है उन्हें पालतू जानवर कहा जाता है। जैसे- गाय, भैंस, कुत्ता, बकरी इत्यादि।

जंगली जानवर उन जानवरों को कहा जाता हैं जो प्राकृतिक रूप से जंगलो में रहते हैं। ये अपने खाने और रहने का इंतजाम खुद करते हैं।

कुछ जंगली जानवरों को पाला भी जाता हैं और कुछ चिड़ियाघर में रहते हैं। फिर भी उन्हें जंगली जानवर ही कहा जाता है। जैसे- शेर, बाघ, चीता, हिरण, सियार आदि।

Wild Animals name in Hindi and English

जंगली जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में निम्नलिखित हैं -

  • Lion (लॉयन) - शेर
  • Tiger (टाइगर) - बाघ
  • Elephant (एलीफैंट) - हाथी 
  • Deer (डियर) - हिरण
  • Monkey (मंकी) - बंदर
  • Bear (बेयर) भालू 
  • Kangaroo (कंगारू) - कंगारू
  • Zebra (ज़ीब्रा) - ज़ेबरा
  • Rhinoceros (राइनोसेरोस) - गैंडा
  • Leopard (लेपर्ड) - तेंदुआ
  • Rabbit (रैबिट) - खरगोश
  • Wolf (वुल्फ) - भेड़िया
  • Giraffe (जिराफ़) - गिराफ़
  • Gorilla (गोरिल्ला) - गोरिल्ला
  • Reindeer (रेंडियर) - बारहसिंगा
  • swamp deer (स्वैम्प डियर) - बारहसिंगा
  • Fox (फॉक्स) - लोमड़ी
  • Chimpanzee (चिंपांज़ी) - वनमानुष
  • Hippopotamus (हिप्पोपोटामस) - दरियाई घोड़ा
  • Panda (पांडा) - पांडा
  • Jackal (जैकाल) - सियार
  • Hyena (हाइना) - लकड़बग्घा
  • Cheetah (चीता) - चीता
  • Antelope (एंटलोप) - मृग
  • Porcupine (पोर्कुपाइन) - साही
  • Nilgai (नीलगाय) - नीलगाय
  • Black Buck (ब्लैक बक) - कृष्णमृग, काला हिरण
  • Wild cat (वाइल्ड कैट) - जंगली बिल्ली
  • Mongoose (मंगूस) - नेवला
  • Elk (एल्क) - गोज़न
  • Chameleon (कैमिलियन) - गिरगिट
  • yak (याक़) - जंगली भैंसा

आपके लिए: Pet Animals name in Hindi and English

About Some Wild Animals

1. शेर (Lion)

Lion

शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। यह एक मांसहारी पशु होता हैं जो जानवरों का शिकार करके अपना भोजन करता हैं। शेर भारत और अफ्रीका में पाए जाते हैं। यह एक बहुत मजबूत जानवर हैं।

2. बाघ (Tiger)

Tiger

बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु हैं। यह एक मजबूत जानवर हैं। बाघ जंगल में रहने वाला मांसाहारी स्तनपायी पशु है। यह बहुत फुर्तीला होता हैं और काफी तेज दौड़ता हैं। इसके शरीर का रंग लाल और पीला का मिश्रण होता है। इस पर काले रंग की पट्टी पायी जाती है। भारत में रॉयल बंगाल टाइगर मुख्य रूप से पाई जाती हैं।

3. हाथी (Elephant)

Elephant

हाथी जंगल में रहने वाला बहुत ही बड़ा और विशाल पशु है। हाथी की एक लम्बी सूंढ़ और एक छोटी पूँछ होती हैं। इसके सूंढ़ के दोनों तरफ एक-एक लम्बा सफेद दाँत होता है। यह एक शाकाहारी जंगली जीव है।

हाथी भारत का राष्ट्रीय विरासत पशु हैं। प्राचीन समय में हाथियों का इस्तेमाल राजाओं द्वारा युद्ध में होता था। यह एक शाही पशु हैं।

4. हिरण (Deer)

Deer

हिरण पूरे दुनियाभर में में पाया जाने वाला प्राणी है। यह आमतौर पर घास के मैदानों में पाया जाता है। हिरन स्वभाव से बेहद चंचल व दिखने में बेहद आकर्षक होते हैं। हिरण का रंग हल्का भूरा और उसके शरीर पर सफेद रंग के धब्बे होते हैं।

हिरण एक शाकाहारी जीव हैं जो भोजन के रूप में घास, हरी पत्तियां इत्यादि खाते हैं। यह एक सामाजिक प्राणी है जो परिवार बनाकर रहते हैं।

5. बंदर (Monkey)

Monkey

बंदर दुनिया भर में पाया जाने वाला एक स्तनपायी जीव हैं। इसकी कई प्रजातियां पाई जाती है जिनकी अलग-अलग विशेषताएं होती हैं। इन्हे बहुत ही प्यारा और बुद्धिमान माना जाता है।  कुछ बंदर ज़मीन पर रहते हैं, और कुछ पेड़ पर। बंदर के अलग-अलग प्रकार अलग-अलग तरह का खाना खाते हैं। ज़्यादातर बंदरों के पूँछ होते हैं।

6. भालू (Bear)

Bear

भालू एक स्तनधारी जंगली जानवार है। ह एक बड़ा शरीर वाला पशु है जिसके पैर मोटे, मज़बूत हाथ, कड़े नाख़ून और पुरे शरीर में घने बाल होते हैं। भालू अपने पिछले दो पैरों के जरिये इंसानों की तरह खड़ा हो सकता है।

भालू पेड़ों पर भी तेज़ी तथा कुशलता से चढ़ सकते हैं। सर्दियों में ये अधिकतर सुप्तावस्था में रहते हैं। कुछ भालू मांसाहारी, कुछ शाकाहारी और कुछ सर्वाहारी होते हैं।

7. कंगारू (Kangaroo)

Kangaroo

कंगारू आस्ट्रेलिया में पाया जानेवाला एक स्तनधारी पशु है। यह आस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु भी है। कंगारू केवल आस्ट्रलिया में ही पाए जाते हैं। इनकी पिछली टाँगें लंबी और अगली छोटी होती हैं, जिससे ये उछल उछलकर चलते हैं। पूँछ लंबी और मोटी होती है जो सिरे की ओर पतली होती जाती है। यह एक शाकाहारी जीव हैं। ये अपने बच्चे को अपनी थैली में रखता हैं।

8. ज़ेबरा (Zebra)

Zebra

ज़ेबरा मुख्य रूप से अफ्रीका में पाया जाने वाला एक जानवर हैं। ज़ेबरा काले होते हैं जिन पर सफेद पट्टी होते हैं। ज़ेबरा खड़े-खड़े ही सो जाते हैं। ज़ेबरा ज़्यादातर घास खाते हैं। यह एक सामाजिक जानवर हैं और ये बड़े समूहों में एक साथ रहते हैं।

9. गैंडा (Rhinoceros)

Rhinoceros

गैंडे की पांच प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से दो अफ्रीका में तथा तीन दक्षिण एशिया के देशों में मिलती है। एशियाई गैंडों में भारतीय गैंडा ही सबसे बड़ा होता है।

गैंडे की थूथन के ऊपर एक या डेढ़ फुट ऊंचा सींग होता है, परंतु असल में वह सींग नहीं, हजारों मोटे और मजबूत बालों का गुच्छा होता है, जो ऊपर की ओर उठा होता है। गैंडे का रंग स्लेटी होता है और शरीर पर खाल ढालों की तह की तरह मढ़ी होती है।

10. तेंदुआ (Leopard)

Leopard

तेंदुआ एक बहुत शक्तिशाली और चतुर जानवर है। शिकार को पकड़ने की तकनीक और हमला करने की शैली इन्हें एक अव्वल दर्जे का शिकारी बनाती है। आमतौर पर ये निशाचरी होते हैं। तेंदुए 56 से 60 किमी प्रति घण्टे की रफ़्तार से दौड़ सकते हैं। तेन्दुए अधिकांशतः पीली चमड़ी के होते हैं जिसपर गहरे रंग के धब्बे होते हैं।

उम्मीद हैं अब आप जंगली जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में (Wild Animals name in Hindi and English) जान गए होंगे।

LEAVE YOUR VALUABLE COMMENT

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post