जानिए UNICEF और UNESCO का फुलफॉर्म और इनके बारे में

अगर आप UNICEF और UNESCO का Full form और इनके बारे मे जानना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए महत्वपूर्ण हैं।

आज हम आपको संयुक्त राष्ट्र की दो प्रमुख संस्थाओं यूनिसेफ और यूनेस्को के बारे मे जानकारी देने वाले हैं।

अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में UNICEF और UNESCO का फुलफॉर्म पूछा जाता हैं। इसके अलावा भी इनसे जुड़े कई प्रश्न किए जाते हैं। इसलिए यह पोस्ट छात्रों के लिए भी काफी उपयोगी हैं।

UNICEF का फुलफॉर्म (Full form of UNICEF)

UNICEF का फुलफॉर्म United Nations Children's Fund होता हैं। हिंदी मे इसे संयुक्त राष्ट्र बाल कोष कहते हैं।

Full form of UNICEF United Nations Children's Fund

UNICEF के बारे में (About UNICEF)

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (United Nations Children's Fund-UNICEF) की स्थापना 11 दिसंबर, 1946 को हुई थी।

पूर्व में इसे संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (United Nations International Children's Emergency Fund) कहा जाता था।

इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं।

इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य द्वितीय विश्वयुद्ध में तबाह हुए देशों में बच्चों और माताओं को आपातकालीन स्थिति में भोजन और स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना था।

1950 में यूनिसेफ के दायरे को विकासशील देशों में बच्चों और महिलाओं की दीर्घकालिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिये विस्तारित किया गया।

1953 में यह संयुक्त राष्ट्र का एक स्थायी हिस्सा बन गया और इस संगठन के नाम में से ‘अंतर्राष्ट्रीय’ एवं ‘आपातकालीन’ शब्दों को हटा दिया गया। अब इसका नाम संयुक्त राष्ट्र बाल कोष है किंतु मूल संक्षिप्त नाम ‘यूनिसेफ (UNICEF)’ को बरकरार रखा गया।

यूनिसेफ के कार्यों और जिम्मेदारियों की एक लंबी सूची हैं। यूनिसेफ मुख्य रुप से बच्चों और महिलाओं के हितों के लिए कार्य करती हैं।

UNESCO का फुलफॉर्म (Full form of UNESCO)

UNESCO का Full form United Nations Educational Scientific and Cultural Organization होता हैं। हिंदी मे इसका मतलब यानी फुलफॉर्म संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन हैं।

Full form of UNESCO United Nations Educational Scientific and Cultural Organization

UNESCO के बारे में (About UNESCO)

UNESCO की स्थापना 16 नवंबर, 1945 को हुई थी। इसका मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में हैं।

यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र संघ की एक इकाई है। इसकी स्थापना का मकसद शिक्षा, संस्कृति और विज्ञान के प्रचार-प्रसार के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय शांति, विकास और संबंधों को बढ़ावा देना है।

यूनेस्को के सदस्य राष्ट्रों की कुल संख्या 195 है। इसके सात सहयोगी सदस्य और दो पर्यवेक्षक देश हैं। पूरी दुनिया में इसके 21 राष्ट्रीय कार्यालय हैं।

यूनेस्को दुनिया भर के अल-अलग देशों के धरोहरों को विश्व धरोहर में शामिल करता है।

भारत की कुल 35 साइटों को विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया है।

यूनेस्को के तत्वाधान में कुल 40 अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाए जाते हैं। इनमें कुछ प्रमुख नाम 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस और 18 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस शामिल हैं।

Previous Post Next Post