EVM, VVPAT, NOTA, SVEEP, NVSP का फुलफॉर्म और इनके बारे में जानकारी

आपने EVM, VVPAT, NOTA जैसे शब्दों को टीवी पर सुना या अखबार में पढ़ा होगा।

क्या आप इन सभी का फुलफॉर्म जानते हैं ? अगर आप इनका फुलफॉर्म और इनके बारे में नही जानते हैं तो आज हम आपको EVM, VVPAT, NOTA, SVEEP, NVSP का फुलफॉर्म और इनके बारे बताने वाले हैं।

अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इन सभी संक्षिप्त शब्दो का Full form पूछा जाता हैं। तो पोस्ट छात्रों के लिए काफी जरूरी हैं। भारत के प्रत्येक जागरूक नागरिक को इनकी जानकारी होनी चाहिए।

EVM का फुलफॉर्म (Full form of EVM)

EVM का Full form Electronic Voting Machine (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) होता हैं। भारत मे मतदान के लिए EVM का प्रयोग किया जाता हैं।

Full form of EVM Electronic Voting Machine

EVM के बारे में (About EVM)

EVM भारतीय लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं। चुनावों में इसका प्रयोग वोट देने और वोटो को रिकॉर्ड करने में होता है।

An EVM machine with VVPAT

एक ईवीएम में दो भाग होते हैं- नियंत्रण इकाई (control unit) और मतदान इकाई (balloting unit). दोनों भाग एक पांच मीटर लंबे केबल से जुड़े होते हैं।

नियंत्रण इकाई पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी के पास रहता है जबकि मतदान इकाई को मतदान कक्ष के अंदर रखा जाता है।

मतदाता को मतपत्र जारी करने के बजाय नियंत्रण इकाई के पास बैठा अधिकारी मतदान बटन (Ballot Button) को दबाता है। जिसके बाद मतदाता मतदान इकाई पर अपने पसन्द के उम्मीदवार के नाम और चुनाव चिह्न के सामने अंकित नीले बटन को दबाकर मतदान करता है।

मतदाता VVPAT मशीन पर अपने दिए गए वोट को Verify भी कर सकता हैं।

एक ईवीएम में अधिकतम 3840 मतों को रिकॉर्ड किया जा सकता है और एक ईवीएम में अधिकतम 64 उम्मीदवारों के नाम अंकित किए जा सकते हैं। अगर किसी चुनाव में 64 से ज्यादा उम्मीदवार खड़ा होता हैं तो वहाँ बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाता हैं।

ईवीएम मशीन के बटन को बार-बार दबाकर एक बार से अधिक वोट करना संभव नहीं है, क्योंकि मतदान इकाई में किसी उम्मीदवार के नाम के आगे अंकित बटन को एक बार दबाने के बाद मशीन बंद हो जाती है।

यदि कोई व्यक्ति एक साथ दो बटन दबाता है तो उसका मतदान दर्ज नहीं होता है। इस प्रकार ईवीएम मशीन एक व्यक्ति, एक वोट के सिद्धांत को सुनिश्चित करता है।

भारत में ईवीएम का पहली बार इस्तेमाल 1982 में केरल के पारुर विधानसभा क्षेत्र में किया गया था।

2004 के लोकसभा चुनाव के बाद से भारत में प्रत्येक लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन द्वारा ही संपन्न होती है।

VVPAT का फुलफॉर्म (Full form of VVPAT)

VVPAT का full form Voter Verifiable Paper Audit Trail (वोटर वेरीफ़ाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) होता हैं।

Full form of VVPAT Voter Verifiable Paper Audit Trail

VVPAT के बारे में (About VVPAT)

VVPAT मशीन EVM से जुड़ी होती हैं। इसकी मदद से मतदाता वोट डालने के बाद अपने दिए गए वोट को देख सकता हैं।

इस मशीन में मतदाता द्वारा वोट डालने के तुरंत बाद कागज की एक पर्ची बनती है। इस पर जिस उम्मीदवार को वोट दिया गया है, उनका नाम और चुनाव चिह्न छपा होता है। VVPAT में लगे शीशे के एक स्क्रीन पर यह पर्ची सात सेकंड तक दिखती है।

सबसे पहले इसका इस्तेमाल नागालैंड के चुनाव में 2013 में हुआ।

यह चुनाव को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जोड़ी गई है। यह व्यवस्था इसलिए की गई ताकि किसी तरह का विवाद होने पर ईवीएम में पड़े वोट के साथ पर्ची का मिलान किया जा सके।

NOTA का फुलफॉर्म (Full form of NOTA)

NOTA का full form None of the above होता हैं। हिंदी में इसका मतलब यानी फुलफॉर्म उपर्युक्त मे से कोई नही होता हैं।

full form of NOTA None of the above

NOTA के बारे में (About NOTA)

हर चुनाव में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कि किसी भी उम्मीदवार के लिए वोट नहीं डालना चाहते हैं ऐसे मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने NOTA का प्रावधान किया है।

यानी अगर आपको अपने विधान सभा या लोकसभा क्षेत्र में से कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं है तो आप EVM मशीन में NOTA का बटन दबा सकते हैं।

गुलाबी रंग का यह बटन EVM में सबसे नीचे होता हैं।

NOTA का उपयोग पहली बार भारत में 2009 में किया गया था।

SVEEP का फुलफॉर्म (Full form of SVEEP)

SVEEP का फुलफॉर्म Systematic Voters' Education and Electoral Participation होता हैं। हिंदी मे इसका मतलब यानी फुलफॉर्म व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी होता हैं।

Full form of SVEEP Systematic Voters' Education and Electoral Participation

SVEEP के बारे में (About SVEEP)

SVEEP भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाई जा रही एक कार्यक्रम हैं जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को चुनाव में मतदान करने हेतु जागरूक करना है।

चुनाव आयोग ने देश के ऐसे वर्गों और इलाकों को चिन्हित किया है, जहां पोलिंग प्रतिशत अच्छा नहीं रहता है और ऐसे इलाकों में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम चलाये जा रहे है, इससे युवाओं को खासतौर से जोड़ा गया है।

Note: Full form of ECI

ECI का फुलफॉर्म Election Commission of India होता हैं। हिंदी में इसका मतलब यानी फुलफॉर्म भारत निर्वाचन आयोग होता हैं।

NVSP का फुलफॉर्म (Full form of NVSP)

NVSP का full form National Voters Service Portal हैं।

NVSP के बारे में (About NVSP)

NVSP निर्वाचन आयोग का online पोर्टल हैं जहाँ कोई भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकता हैं या मतदाता पहचान पत्र में कोई सुधार कर सकता हैं।

इसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इस पोर्टल से फॉर्म भी download कर सकते हैं।

इस पोर्टल के माध्यम से चुनाव संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।

Previous Post Next Post