POK, LOC और LAC का फुलफॉर्म एवं इनके बारे में जानकारी

POK, LOC और LAC का नाम आपने अवश्य सुना होगा। ये हमारे देश के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय हैं।

अगर आप POK, LOC और LAC का Full form जानना चाहते है तो इस पोस्ट में हम आपको POK, LOC और LAC का फुलफॉर्म और इनके बारे में जानकारी देने वाले है।

POK का फुलफॉर्म (Full form of POK)

POK का फुलफॉर्म 'Pakistan Occupied Kashmir' हैं। हिंदी में POK का पूरा नाम 'पाक अधिकृत कश्मीर' हैं। POK को अब PoJK कहा जाता हैं। PoJK का फुलफॉर्म Pakistan Occupied Jammu & Kashmir हैं जिसे हिंदी में पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर कहते हैं।

Full form of POK - Pakistan Occupied Kashmir

POK के बारे में (About POK)

कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। वर्तमान में कश्मीर के एक बड़े हिस्से पर पाकिस्तान ने कब्ज़ा कर रखा है। पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर को POK यानि पाक-अधिकृत कश्मीर कहा जाता हैं। यह 22 अक्टूबर 1947 से ही पाकिस्तान के कब्जे में है।

भारत सरकार ने पाक अधिकृत कश्मीर का नाम बदलकर पाक-अधिकृत जम्मू और कश्मीर (PoJK) कर दिया है।

1947 में स्वतंत्रता के बाद कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत और पाकिस्तान में शामिल ना होकर आजाद ही रहने का फैसला किया। जब 1947 में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर पर हमला कर दिया था तब वहां के राजा हरिसिंह ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई। कश्मीर में युद्ध के दौरान ही भारत सरकार ने इस मामले को संयुक्त राष्ट्र में उठाया था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र द्वारा यथास्थिति रखने के लिए कहा गया और जम्मू-कश्मीर का काफी बड़ा हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया।

प्रशासनिक रूप से पाकिस्तान ने इसे दो हिस्सों में बांट रखा है - आजाद कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान

POK में एक विधानसभा भी है। यहाँ का अपना मंत्री परिषद भी होता है। POK में पाकिस्तान ने एक राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी बना रखा है। वास्तव में, यहां के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पाकिस्तान के हाथों की कठपुतली होते हैं।

भारत ने जम्मू-कश्मीर राज्य विधानसभा में POK के लिए 25 सीटें और संसद में 7 सीटें आरक्षित रखी हैं।

इसकी सीमाएं पाकिस्तानी पंजाब, उत्तर-पश्चिम में अफगानिस्तान के वाखान गलियारे, चीन के जिन्जियांग क्षेत्र और पूर्व में भारतीय कश्मीर से लगती हैं।

यदि गिलगित-बल्टिस्तान को हटाकर देखे तो आजाद कश्मीर का क्षेत्रफल 13,300 वर्ग किलोमीटर हैं जो भारतीय कश्मीर का लगभग 3 गुना हैं। इसकी आबादी लगभग 40 लाख है।

पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद है। इसमें आठ जिला और 19 तहसील हैं।

POK में रहने वाले लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती है। यहां मशरूम, शहद, चेरी, अखरोट, सेब, औषधीय जड़ी बूटियों की खेती होती है। यहाँ मुख्यतः पख्तूनी, उर्दू, कश्मीरी और पंजाबी भाषाएं बोली जातीं हैं।

LOC का फुलफॉर्म (Full form of LOC)

LOC का फुलफॉर्म 'Line of Control' होता हैं। हिंदी में LOC को 'नियंत्रण रेखा' कहते हैं।

Full form of LOC - Line of Control

LOC के बारे में (About LOC)

भारत के कुछ हिस्सों (कश्मीर) पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा हैं। LOC वो रेखा हैं जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को जम्मू-कश्मीर से अलग करता हैं। LOC 740 किमी से अधिक लम्बी सैन्य नियंत्रण रेखा है।

1947 में स्वतंत्रता के बाद पाकिस्तान ने कश्मीर पर हमला कर दिया और इसके कुछ हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरु हुआ। 1949 में कराची समझौता हुआ। इसी समझौते के तहत दोनों के बीच युद्धविराम रेखा (Ceasefire Line) को परिभाषित किया गया। इससे दोनों देशो के युद्ध समाप्त हो गया।

Ceasefire Line ही LOC का मूल रूप हैं। 3 जुलाई 1972 को हस्ताक्षर किए गए शिमला समझौते के बाद इसे LOC के रूप में नया स्वरूप दिया गया था।

भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए LOC कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय सीमा नहीं है।

LOC पर दोनों देशो की सेनाएँ मौजूद हैं। LOC के उधर पाकिस्तान की सेना और LOC के इधर भारतीय सेना रक्षा करती हैं।

LOC हमारे देश की सुरक्षा के लिए बहुत संवेदनशील है जहाँ हमेशा युद्ध की स्थिति बनी रहती हैं।

LAC का फुलफॉर्म (Full form of LAC)

LAC का फुलफॉर्म 'Line of Actual Control' होता हैं। हिंदी में LAC को 'वास्तविक नियंत्रण रेखा' कहते हैं।

Full form of LAC - Line of Actual Control

LAC के बारे में (About LAC)

भारत और चीन के बीच अब तक पूरी तरह से सीमांकन नहीं हुआ है क्योंकि कई इलाक़ों को लेकर भारत और चीन के बीच सीमा विवाद है। इन विवादों की वजह से दोनों देशों के बीच कभी सीमा निर्धारण नहीं हो सका। इसलिए वर्तमान स्थिति को देखते हुए LAC सीमा के तौर पर काम करती है।

LAC भारत और चीन की सीमा पर खींची गई वह रेखा है जो भारत और चीन को एक दूसरे से अलग करती है।

LOC की तरह LAC की स्थिति निर्धारित नहीं है। इसे लेकर भारत और चीन की धारणाएँ अलग-अलग हैं। भारत LAC को 3,488 किलोमीटर जबकि चीन 2,000 किलोमीटर लंबी मानता है। 1962 के युद्ध के बाद की स्थिति को LAC के रूप में समझा जाता है।

LAC भारत के पांच राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों - अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख से गुजरती है। LAC को तीन सेक्टर में बांटा गया है - Eastern, Middle और Western Sector.

ईस्टर्न सेक्टर में अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम आते हैं। मिडिल सेक्टर में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश आते हैं और वेस्टर्न सेक्टर में लद्दाख आता हैं।

LAC पर रक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) को सौंपी गई हैं। यहाँ ITBP के जवान तैनात रहते है और हमारे देश के सीमाओं की रक्षा करते हैं।

LOC और LAC में अंतर: LOC का फुलफॉर्म Line of Control होता हैं जबकि LAC का फुलफॉर्म Line of Actual Control होता हैं। LOC भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित नियंत्रण रेखा है जबकि LAC भारत और चीन के बीच स्थित नियंत्रण रेखा हैं। LOC की लम्बाई LAC के मुकाबले कम है; LAC अधिक लंबा हैं। LOC और LAC दोनों में से कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सीमा रेखा नहीं है। LOC और LAC दोनों ही विवादित हैं।

उम्मीद है इस पोस्ट को पढ़कर आप POK, LOC और LAC का फुलफॉर्म और इनके बारे में जानकरी प्राप्त हुई होगी।

LEAVE YOUR VALUABLE COMMENT

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post