CBI, RAW, IB, CID, ED, NIA का फुलफॉर्म और इनके बारे में जानिए

आपने समाचारों में CBI, RAW, IB, CID, ED और NIA का नाम अवश्य सुना होगा। ये हमारे देश की प्रमुख जाँच व ख़ुफ़िया एजेंसिया हैं।

अगर आप इनका फुलफॉर्म (पूरा नाम) और इनके बारे में जानना चाहते है तो यह पोस्ट आपके लिए महत्वपूर्ण है।

आज हम आपको CBI, RAW, IB, CID, ED और NIA का Full form और इनके बारे में बताने वाले हैं।

CBI का फुलफॉर्म (Full form of CBI)

CBI का फुलफॉर्म Central Bureau of Investigation होता हैं। हिंदी में CBI का पूरा नाम केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो या केंद्रीय जाँच ब्यूरो है।

Full form of CBI- Central Bureau of Investigation

CBI के बारे में (About CBI)

CBI भारत सरकार की प्रमुख जाँच एजेन्सी है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में हैं।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, युद्ध से संबंधित खरीद में रिश्वत और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए ब्रिटिश भारत के युद्ध विभाग में 1941 में एक विशेष पुलिस प्रतिष्ठान (एसपीई) का गठन किया गया था।

युद्ध के बाद के वर्षों में भी एक केंद्रीय जांच एजेंसी की आवश्यकता महसूस की गई। तब 1946 में दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम (Delhi Special Police Establishment Act) अस्तित्व में आया।

1963 में दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना का नाम बदलकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) कर दिया गया। आज भी सीबीआई का कार्यक्षेत्र 1946 में बने दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम से ही निर्धारित होता है।

पहले सीबीआई केवल घूसखोरी और भ्रष्टाचार की जांच तक सीमित थी, लेकिन 1965 से हत्या, किडनैपिंग, आतंकवाद, वित्तीय अपराध, आदि की जांच भी सीबीआई के दायरे में आ गई।

सीबीआई केंद्रीय कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचारों की जाँच करता है। यह आर्थिक अपराध एवं गंभीर, सनसनीखेज और संगठित अपराध की जाँच करता हैं।

CBI की जांच से जुड़ी सुनवाई विशेष CBI अदालत में ही होती है।

सीबीआई भारत की आधिकारिक इंटरपोल यूनिट के तौर पर भी अपनी सेवा प्रदान करती है। शीर्ष जांच पुलिस एजेंसी होने के नाते जब इंटरपोल या इसके सदस्य देश आग्रह करते हैं तो सीबीआई किसी मामले की जांच करती है।

RAW का फुलफॉर्म (Full form of RAW)

RAW का फुलफॉर्म Research and Analysis Wing होता हैं। हिंदी में RAW का पूरा नाम अनुसंधान और एवं विश्लेषण स्कंध (विंग) हैं।

Full form of RAW- Research and Analysis Wing

RAW के बारे में (About RAW)

RAW भारत की महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय गुप्तचर संस्था हैं। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

रॉ का मुख्य कार्य विदेशी जानकारी इकठ्ठा करना, आतंकवाद को रोकना व गुप्त ऑपरेशनों को अंजाम देना है।

इससे पूर्व में विदेशी जानकारी को इकठ्ठा करने की जिम्मेदारी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की थी। 1962 के भारत-चीन युद्ध व 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में IB अच्छी तरह से काम नहीं कर पायी।

इसलिए भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जानकारियों को इकठ्ठा करने के लिए एक सक्षम और स्वतंत्र विंग रॉ की स्थापना की गई। इसकी स्थापना 21 सितम्बर 1968 को हुई थी।

यह भारत के बाहरी खुफिया जासूसी मामलों को देखती है। कई आतंकी हमलों को इसने नाकाम किया है।

रॉ का सिद्धांत धर्मो रक्षति रक्षितः है जिसका मतलब है- जो शख्स धर्म की रक्षा करता है वह हमेशा सुरक्षित रहता है।

रॉ का कानूनी दर्जा अभी भी अस्पष्ट ही है। रॉ संसद के प्रति भी जवाबदेह नहीं है और यह सूचना के अधिकार कानून से भी बाहर है।

IB का फुलफॉर्म (Full form of IB)

IB का फुलफॉर्म Intelligence Bureau होता है। हिंदी में IB का पूरा नाम आसूचना ब्यूरो या आसूचना केंद्र है।

Full form of IB- Intelligence Bureau

IB के बारे में (About IB)

IB भारत की एक महत्वपूर्ण गुप्तचर संस्था हैं। यह एक प्रमुख खुफिया एजेंसी है।

इंटेलिजेंस ब्यूरो की स्थापना ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान की गई थी जिसे 1947 में गृह मंत्रालय के अधीन पुनर्निर्मित किया गया था।

इंटेलिजेंस ब्यूरो केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती है।

इसका मुख्य काम भारत की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

यह देश में आतंकवाद और उग्रवाद की समस्याओं से निपटने के लिए संदिग्ध लोगों के आंदोलन पर नजर रखती है। 

NIA का फुलफॉर्म (Full form of NIA)

NIA का फुलफॉर्म National Investigation Agency होता है। हिंदी में NIA का पूरा नाम राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण है।

Full form of NIA- National Investigation Agency

NIA के बारे में (About NIA)

वर्ष 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद आतंकवाद एवं कुछ अन्य आपराधिक कृत्यों की जाँच के लिये एक केंद्रीय एजेंसी की आवश्यकता को महसूस करते हुए NIA का गठन किया गया।

NIA का गठन राष्ट्रीय जाँच एजेंसी अधिनियम, 2008 के तहत किया गया था। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

इसका मुख्य उद्देश्य भारत में आतंकवाद का मुकाबला करना है।

यह राष्ट्रीय सुरक्षा, नकली भारतीय मुद्रा की तस्करी, मानव तस्करी, परमाणु हथियार, विशेष अपराध जैसे मामलों में अपराधों की जाँच और अभियोग चलाने की केंद्रीय एजेंसी है।

ED का फुलफॉर्म (Full form of ED)

ED का फुलफॉर्म Enforcement Directorate होता है। हिंदी में ED का पूरा नाम प्रवर्तन निदेशालय है।

Full form of ED- Enforcement Directorate

ED के बारे में (About ED)

ED भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन एक विशेष वित्तीय जांच एजेन्सी है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

ED की स्थापना 1 मई 1956 को हुई थी। वर्तमान समय में यह विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (FEMA, 1999) और धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (PMLA) के प्रावधानों को लागू करने का कार्य करता है।

ED का मुख्य कार्य आर्थिक अपराध जैसे मनी लॉन्ड्रिंग, विदेशों में गैर-कानूनी रुप से संपत्ति, गैर-कानूनी विदेशी फंडिंग, हवाला आदि की जाँच करना है। यह भारत से भागे आर्थिक अपराधियों के मामलो को भी देखती है।

CID का फुलफॉर्म (Full form of CID)

CID का फुलफॉर्म Crime Investigation Department होता हैं। हिंदी में CID का पूरा नाम अपराध जांच विभाग है।

Full form of CID- Crime Investigation Department

CID के बारे में (About CID)

CID एक राज्य में पुलिस का जांच और खुफिया विभाग होता है। जो खास और चर्चित अपराधों की जांच करता है।

CID राज्य में होने वाले आपराधिक मामलों जैसे दंगा, हत्या, अपहरण, चोरी और हमले के मामलों सहित राज्य में अन्य आपराधिक मामलों की जांच करता है। यह राज्य सरकार या उच्च न्यायलय द्वारा सौंपे गए अपराधों की जाँच करता हैं।

CID की स्थापना पुलिस आयोग की सिफारिश पर ब्रिटिश सरकार ने 1902 में की थी।

CID में पुलिस कर्मियों को शामिल किया जाता हैं। इसमें शामिल करने से पहले उन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाता है।

नोट: CBI और CID में अंतर होता हैं। सीबीआई केंद्रीय जाँच एजेंसी है जबकि CID किसी प्रदेश के पुलिस का एक विभाग। CBI का कार्यक्षेत्र पूरे देशभर में है जबकि CID का एक राज्य में सीमित।

LEAVE YOUR VALUABLE COMMENT

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post