CEO, CFO, CTO, MD, COO का फुलफॉर्म

आपने CEO, CFO, CTO, MD आदि जैसे शब्द जरूर सुना या कही पढ़ा होगा। अगर आप इन सभी का full form जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इन सभी का फुलफॉर्म बताने वाले हैं।

इसके अलावा हम आपको इनसे जुड़ी कुछ जानकारी जानकारी भी देंगे। इनका कार्य क्या होता हैं, ये क्या करते हैं इन सब की जानकारी आपको इस पोस्ट में मिलेगी।

CEO का फुलफॉर्म (Full form of CEO)

CEO का full form Chief Executive Officer होता हैं। CEO को हिंदी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी कहते हैं।

Full form of CEO Chief Executive Officer

CEO के बारे में (About CEO in Hindi)

CEO किसी भी कंपनी का सबसे उच्च अधिकारी होता है जो उस कंपनी को सुचारू रुप से चलाने का काम करता है।

CEO को कंपनी या संस्था का प्रमुख माना जाता है और कंपनी के लिए दिशा प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

एक Company या Organization को सही दिशा में लेकर जाने का कार्यभार Chief Executive Officer का ही होता है। किसी भी कंपनी या संस्था की सक्सेस में CEO की मुख्य भूमिका होती है।

CEO किसी कंपनी में सर्वोच्च रैंकिंग कार्यकारी होता है और उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियों में प्रमुख कॉर्पोरेट निर्णय लेना, एक कंपनी के समग्र संचालन और संसाधनों का प्रबंधन करना और निदेशक मंडल के बीच संचार के मुख्य बिंदु के रूप में कार्य करना शामिल है।

किसी भी कंपनी के CEO का चुनाव उस कंपनी के board of director करते है।

CEO ही कंपनी के लिए बड़े से बड़े फैसले लेता है। जैसे कौन-सा Market Company के लिए फायदेमंद है या किस Company के साथ साझेदारी करना लाभ देगा।

CEO कंपनी या संस्था का सार्वजनिक चेहरा (Public Face) होता है।

सीईओ सिर्फ प्राइवेट कंपनियों में ही नहीं होता है बल्कि कई सरकारी कंपनियों, संस्थाओं और विभागों में भी होता है।

CFO का फुलफॉर्म (Full form of CFO)

CFO का full form Chief Financial Officer होता हैं। CFO को हिंदी में मुख्य वित्तीय अधिकारी कहते हैं।

Full form of CFO Chief Financial Officer

CFO के बारे में (About CFO in Hindi)

CFO किसी company में वित्तीय मामलों को संभालता है।

CFO का पद एक कंपनी में Senior Finance Manager का होता है। कंपनी में finance और Account विभाग का प्रमुख होता है।

यह कंपनी में सभी वित्तीय गतिविधियों पर निगरानी रखता है और उसे निष्पादित करता है। यह किसी भी कंपनी के finance को manage करने का कार्य करता है।

यह CEO के साथ तालमेल करके कंपनी के finance को संभालता है। CFO कंपनी के board directors को वित से सम्बंधित सारी रिपोर्टिंग करता है। यह किसी कंपनी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

CTO का फुलफॉर्म (Full form of CTO)

CTO का full form Chief Technical Officer होता हैं। CTO को हिंदी में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी या मुख्य तकनीकी अधिकारी कहते हैं।

full form of CTO Chief Technical Officer

CTO के बारे में (About CTO in Hindi)

CTO किसी कंपनी का प्रमुख तकनीकी अधिकारी होता है। यह कंपनी के Technology से सम्बंधित सारी जिम्मेदारियां निभाता है।

यह कंपनी में तकनीकी विकास के लिए कार्य करता है। कंपनी में Research और Develpoment का काम करता है।

आज इंटरनेट के दौर में यह एक अहम् भूमिका निभाता है। मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी का कार्य कंपनी के डेटा, सुरक्षा, नेटवर्क और तकनीकी रोडमैप की देखरेख और प्रबंधन करना है।

MD और CMD का फुलफॉर्म (Full form of MD & CMD)

MD का full form Managing Director होता हैं। हिंदी में Managing Director को प्रबंध निदेशक कहते हैं।

CMD का full form Chief Managing Director होता हैं। हिंदी में CMD को मुख्य प्रबंध निदेशक कहा जाता हैं।

MD और CMD के बारे में (About MD and CMD)

MD को ही अक्सर CMD कहा जाता है। यह किसी भी कंपनी का प्रमुख होता है।

Managing Director आम तौर पर एक business organization में सबसे वरिष्ठ corporate अधिकारी होता है। वह कंपनी के सभी दैनिक संचालन के लिए जिम्मेदार है।

एक एमडी एक कंपनी के कर्मचारियों और board of directors के बीच एक कड़ी के रूप में काम करता है।

MD और CEO में कुछ फर्क होता है। CEO future-oriented goals पर केंद्रित होता है जबकि MD कंपनी के दिन-प्रतिदिन के संचालन को संभालता है।

फर्म के प्रतिनिधि के रूप में, सीईओ दुनिया के बाहर मीडिया और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों को संभालता है जबकि एमडी फर्म के अंदर मुख्य भूमिका निभाता है। दोनों मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक Chairman को रिपोर्ट करते हैं।

Full Form of COO & About COO

COO का Full form Chief Operating Officer होता है। हिंदी में COO को मुख्य परिचालन अधिकारी होता है।

मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) एक वरिष्ठ कार्यकारी होता है जो किसी व्यवसाय के दिन-प्रतिदिन के प्रशासनिक और परिचालन कार्यों की देखरेख करता है।

COO आमतौर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को सीधे रिपोर्ट करता है और कंपनी के शीर्ष अधिकारियों की वरीयता में दूसरे स्थान पर माना जाता है।

सीईओ की दिशानिर्देशों के आधार पर COO अक्सर कंपनी के आंतरिक मामलों को संभालता है, जबकि सीईओ कंपनी के सार्वजनिक चेहरे के रूप में कार्य करता है।

Previous Post Next Post