वेग किसे कहते हैं - जानिए परिभाषा और प्रकार | Veg kise kahate hain

वेग भौतिकी का एक महत्वपूर्ण concept है। इसलिए आज हम जानेंगे कि veg kise kahate hain ?

Veg kise kahate hain

इस पोस्ट में आज हम आपको वेग (Velocity in Hindi) के बारे में बताने वाले है। जानिए वेग क्या है ? वेग का परिभाषा, सूत्र, मात्रक और प्रकार। वेग और चाल में क्या अंतर होता हैं ? आज हम आपको वेग और चाल के बीच अंतर को उदाहरण के द्वारा समझाएंगे।

वेग किसे कहते हैं?

Veg kise kahate hain - विस्थापन की दर को वेग कहते है। अर्थात् एक निश्चित दिशा में किसी वस्तु द्वारा इकाई समय में तय की गई दूरी को वेग कहते है।

वेग समय के सापेक्ष किसी वस्तु की स्थिति में परिवर्तन की दर है।

वेग को अंग्रेजी के छोटे अक्षर ‘v’ द्वारा सूचित किया जाता है।

वेग एक सदिश राशि है। वेग में परिमाण (magnitude) और दिशा (direction) दोनों होता है।

किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी को चाल कहते हैं। इसमें दिशा नहीं होती है। किसी वस्तु की चाल यह दर्शाती है कि वह किस तेजी से गति कर रही है।

चाल से हमें इस बात का ज्ञान नहीं होता है कि वस्तु किस दिशा में गति कर रही है। इससे हम यह भी नहीं बता सकते हैं कि वह कुछ समय पश्चात् किस स्थिति में होगी।

उदाहरण

वेग के कुछ उदाहरण निम्नलिखित है -

  • सीधी सड़क पर चल रही कार का वेग - एक कार 60 किमी/घंटा उत्तर की ओर चल रही है।
  • हवा में फेंकी गई गेंद का वेग - एक गेंद 20 मी/से. की गति से ऊपर की ओर फेंकी गई।
  • सूर्य की परिक्रमा करने वाले ग्रह का वेग
  • बन्दूक से निकली गोली का वेग
  • एक पक्षी 10 मीटर/सेकंड की गति से पूर्व की ओर उड़ रहा है

वेग की परिभाषा

वेग की परिभाषा - "एक निश्चित दिशा में किसी वस्तु द्वारा तय की गई दूरी को उस वस्तु का वेग कहते है।"

अथवा, "एकांक समय में किसी वस्तु के विस्थापन को वेग कहते है।"

वेग का सूत्र (Formula of Velocity)

वेग = विस्थापन/समय

जहाँ,

विस्थापन - वस्तु की स्थिति में परिवर्तन

समय - विस्थापन होने में लगा समय

वेग का मात्रक

वेग का मात्रक SI मात्रक मीटर/सेकण्ड (m/s) होता है। इसके अतिरिक्त वेग का मात्रक किमी प्रति घण्टा (km/h) तथा मील प्रति घंटा (mph) हैं।

वेग का विमीय सूत्र = [L]/[T] = [M°LT-¹]

वेग के प्रकार

वेग के मुख्यतः दो प्रकार है - समान वेग (Uniform velocity) एवं असमान वेग (Non-uniform velocity)

समान वेग (Uniform velocity) - जब किसी वस्तु का वेग समय के साथ नहीं बदलता है, उसे समान वेग कहते हैं।

असमान वेग (Non-uniform velocity) -  जब किसी वस्तु का वेग समय के साथ बदलता है, उसे असमान वेग कहते है।

वेग के अन्य प्रकार

औसत वेग (Average Velocity) - किसी गतिशील वस्तु का कुल विस्थापन एवं इसमें लगे कुल समय के अनुपात को औसत वेग कहते हैं।

औसत वेग = कुल विस्थापन/कुल समय

तात्क्षणिक वेग (Instantaneous velocity) - किसी क्षण पर वस्तु के वेग को उसका तात्क्षणिक वेग कहते हैं।

चाल और वेग में अंतर (Difference between Speed and Velocity)

चाल और वेग में अक्सर लोग भ्रमित हो जाते है, परन्तु ये दोनों एक चीज नहीं हैं। चाल में दिशा नहीं होता है और वेग में दिशा होता है।

चाल और वेग में निम्नलिखित अंतर है -

  • किसी वस्तु द्वारा एक निश्चित दिशा में इकाई समय में तय की गई दूरी को विस्थापन कहते है जबकि किसी वस्तु द्वारा किसी भी दिशा में इकाई समय में तय की गई दूरी को विस्थापन कहते है।
  • वेग एक सदिश राशि है जिसमें परिमाण (मात्रा) और दिशा दोनों होते है जबकि चाल अदिश राशि है जिसमें दिशा नहीं होता है।
  • चाल हमेशा धनात्मक होता है जबकि वेग धनात्मक, ऋणात्मक तथा शुन्य कुछ भी हो सकता है।
  • किसी भी वस्तु का वेग उस वस्तु के चाल के बराबर या उससे कम होता है।

वेग के अनुप्रयोग (Applications of Velocity)

वेग का भौतिकी, इंजीनियरिंग और रोजमर्रा की जिंदगी में कई अनुप्रयोग हैं। वेग के अनुप्रयोगों के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं -

  • किसी वस्तु द्वारा एक निश्चित समय में तय की गई दूरी की गणना करना
  • किसी गतिशील वस्तु के पथ की भविष्यवाणी करना
  • वाहनों और मशीनों को डिजाइन करना
  • किसी गतिशील वस्तु की गति मापना

अब आप यह जान गए होंगे कि Veg kise kahate hain. वेग के concept को समझे बिना बल और ऊर्जा के concept को समझना असंभव है। उम्मीद है अब आप वेग का परिभाषा और प्रकार को अच्छी तरह से समझ गए होंगे।

यह भी पढ़े: त्वरण किसे कहते हैं - परिभाषा, फॉर्मूला, मात्रक, उदाहरण एवं प्रकार

LEAVE YOUR VALUABLE COMMENT

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post